VedantSri App: CCC, O Level, Tally Mock Test, Books और Online Classes (Free Download)

VedantSri App वाराणसी के VedantSri Computer Institute का अपना official app है। इसमें आप CCC, O Level (M1-R5.1), TallyPrime और Computer Fundamentals की तैयारी आसान हिंदी में कर सकते हैं। App में किताबें (e-book), हज़ारों नए practice सवाल, असली exam जैसा timer वाला mock test और video classes हैं। App Android (Google Play Store) और Windows PC/Laptop (Microsoft Store) दोनों पर मिलता है। Download करना बिल्कुल free है, और हर किताब का पहला अध्याय तथा हर practice का mini mock test भी मुफ़्त है।

📞 VedantSri Varanasi में computer course करना है? fees, batch timing या admission के लिए सीधे कॉल कीजिए:
Durgakund 8808888478Rathyatra 9415802061दोनों शाखाएँ सोमवार–शनिवार सुबह 7 से रात 8 बजे तक खुली हैं। कोर्स की जानकारी के लिए Durgakund 8808888478 और Rathyatra 9415802061 पर सातों दिन, किसी भी समय कॉल कर सकते हैं।

VedantSri App download करें (free):

▶ Google Play Store (Android mobile)
⊞ Microsoft Store (Windows 10/11 PC और laptop)

Play Store या Microsoft Store में “VedantSri: Computer Courses” search करके भी app मिल जाएगा।

VedantSri App क्या है?

हमारे institute में हर साल सैकड़ों बच्चे computer सीखते हैं। बहुत से बच्चे पूछते थे कि घर पर revision कैसे करें, exam से पहले mock test कहाँ दें, और सही हिंदी किताब कहाँ मिले। इसी ज़रूरत के लिए VedantSri App बनाया गया है। इसमें जो पढ़ाई है, वह वही है जो हम classroom में पढ़ाते हैं — सीधी भाषा, असली उदाहरण, और latest syllabus।

App की तीन मुख्य चीज़ें हैं:

  • Books (e-book): हिंदी-English मिली-जुली आसान भाषा में रंगीन किताबें, जो फ़ोन पर पन्ने पलटने की तरह पढ़ी जाती हैं।
  • Practice और Mock Test: हर विषय के नए सवाल, हर सवाल के साथ सही जवाब की वजह, और NIELIT exam जैसा timer वाला mock test।
  • Online video classes: step-by-step video lessons, जिन्हें आप अपने समय पर देख सकते हैं।

App में क्या-क्या मुफ़्त (Free) मिलता है?

  • ITR किताब पूरी मुफ़्त: “ITR Book in Easy Hindi” — इसमें income tax return खुद भरना सीखिए। पूरी किताब free है।
  • हर किताब का पहला अध्याय मुफ़्त: कोई भी किताब खरीदने से पहले उसका शुरुआती हिस्सा पढ़कर देख लीजिए।
  • हर practice का mini mock test मुफ़्त: कुछ practice सवाल और छोटा mock test बिना पैसे के।
  • Video course का free preview: video course का पहला lesson मुफ़्त देखिए।

Free अध्याय पढ़ने के लिए login की भी ज़रूरत नहीं। Practice, mock test या खरीदारी के लिए सिर्फ़ मोबाइल नंबर और OTP से login होता है (login free है) — कोई password याद नहीं रखना पड़ता।

VedantSri App की किताबें (Books)

सभी किताबें Pradip VedantSri ने लिखी हैं और latest syllabus के हिसाब से हैं। किताब app के अंदर ही पढ़ी जाती है। किताब में नई जानकारी या नया अध्याय जुड़ने पर वह आपके app में अपने-आप आ जाता है।

किताबकिसके लिएदाम
CCC Book in Easy HindiNIELIT CCC exam (Course on Computer Concepts)₹149
O Level M1-R5.1 BookO Level Paper 1 — IT Tools and Network Basics (latest R5.1 syllabus)₹199
TallyPrime BookPractical accounting, GST, TDS और Inventory₹299
Computer Fundamentals Bookबिल्कुल शुरुआत से computer सीखने वाले₹149
ITR Book in Easy HindiIncome tax return खुद भरनाFree

किताबों में अध्याय के साथ “समझिए” वाले box, आम गलतियाँ, ज़रूरी shortcut keys और exam में पूछे जाने वाले बिंदु अलग से दिए गए हैं, ताकि revision जल्दी हो सके।

Practice सवाल और Mock Test

App के practice सवाल पुराने रटे-रटाए सवाल नहीं हैं। ये latest version और आज के exam pattern के हिसाब से नए लिखे गए हैं। हर सवाल के साथ सही जवाब की छोटी व्याख्या है, और कई सवालों के साथ “ज़रूरी”, “गलतफ़हमी” और “ध्यान दें” वाले note भी हैं।

  • CCC Question Bank 2026 — 1000 सवाल: NIELIT CCC जैसा mock test — 100 सवाल (50 MCQ + 50 True/False), 90 मिनट। हर बार नया set। (₹199)
  • O Level M1-R5.1 Practice — 483 MCQ: O Level theory जैसा mock — 100 MCQ, 2 घंटे। सभी unit से syllabus के अनुपात में सवाल। (₹199)
  • TallyPrime Practice — 488 सवाल: voucher, GST, TDS, inventory और reports के practical सवाल। (₹199)
  • Computer Fundamentals Practice — 535 सवाल: basic computer, keyboard, MS Office, internet, cyber security। (₹199)

Mock test खत्म होने पर आपको score, प्रतिशत, सही-गलत सवालों की सूची और हर गलत सवाल का सही जवाब तुरंत दिखता है। इससे पता चलता है कि किस topic पर और मेहनत करनी है।

Online Video Classes

App में video course भी हैं, जैसे MS Word & Keyboard Shortcuts Masterclass। Video सुरक्षित player में चलते हैं और आप अपनी speed से, कभी भी देख सकते हैं। आगे और courses जुड़ते रहेंगे — Excel, Tally और दूसरे computer courses।

Windows PC पर VedantSri App (Microsoft Store)

बहुत से students computer पर पढ़ना पसंद करते हैं, क्योंकि practical भी वहीं करना होता है। इसलिए VedantSri App Microsoft Store पर भी है। Windows 10 या Windows 11 वाले PC/laptop पर Microsoft Store खोलिए, “VedantSri” search कीजिए और install कर लीजिए।

  • बड़ी screen पर किताब दो पन्नों में खुलती है, असली किताब की तरह।
  • A− / A+ button से अक्षर छोटे-बड़े कर सकते हैं।
  • Keyboard के arrow keys से पन्ने पलटते हैं।
  • जिस मोबाइल नंबर से Android app में login किया है, उसी से PC पर login कीजिए — खरीदी हुई किताबें और practice दोनों जगह मिलेंगी।

App कैसे install करें और शुरू करें

  1. ऊपर दिए link से Play Store (mobile) या Microsoft Store (PC) खोलिए।
  2. Install दबाइए — app का आकार छोटा है।
  3. App खोलकर All courses, Books या Practice में जाइए और free हिस्सा पढ़िए।
  4. खरीदने या mock test देने के लिए अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालिए और OTP से login कीजिए।
  5. Android app में भुगतान Google Play से होता है। Windows app में भुगतान सुरक्षित payment page से होता है।

VedantSri App किसके लिए सबसे अच्छा है?

  • जो students CCC exam या O Level की तैयारी कर रहे हैं और mock test देना चाहते हैं।
  • सरकारी नौकरी के form के लिए CCC/O Level certificate चाहने वाले।
  • Accounting job के लिए TallyPrime और GST सीखने वाले।
  • जो बिल्कुल शुरुआत से computer सीखना चाहते हैं।
  • VedantSri के classroom students, जो घर पर revision करना चाहते हैं।

अगर आप वाराणसी में रहते हैं और classroom में practical के साथ सीखना चाहते हैं, तो हमारी Durgakund और Rathyatra branch में offline classes भी चलती हैं। Course की पूरी जानकारी के लिए देखिए: CCC Course, O Level Course और TallyPrime Course।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

क्या VedantSri App free है?

हाँ, app download करना free है। ITR किताब पूरी free है, और बाकी हर किताब का पहला अध्याय तथा हर practice का mini mock test भी free है। पूरी किताब या पूरा practice set कम दाम में खरीदना होता है।

VedantSri App कहाँ से download करें?

Android mobile के लिए Google Play Store से और Windows PC/laptop के लिए Microsoft Store से। दोनों जगह app का नाम “VedantSri: Computer Courses” है।

क्या एक बार खरीदने पर mobile और PC दोनों में चलेगा?

हाँ। एक ही मोबाइल नंबर से login करने पर आपकी खरीदी हुई किताबें और practice दोनों devices पर मिलती हैं।

CCC mock test में कितने सवाल और कितना समय है?

Full mock test NIELIT CCC जैसा है — 100 सवाल (50 MCQ और 50 True/False) और 90 मिनट। हर बार 1000 सवालों में से नया set आता है।

O Level mock test का pattern क्या है?

O Level M1-R5.1 का full mock test 100 MCQ और 2 घंटे का है, बिल्कुल theory paper की तरह। Pass होने के लिए कम से कम 33% चाहिए।

क्या app में किताब download या print हो सकती है?

नहीं। किताबें सिर्फ़ app के अंदर पढ़ने के लिए हैं। इसका फ़ायदा यह है कि हर नया update आपको अपने-आप मिल जाता है।

मदद चाहिए तो किससे बात करें?

App या भुगतान से जुड़ी किसी भी दिक्कत के लिए WhatsApp करें: 8808888478, या हमारा Contact page देखिए।