Computer awareness MCQ आज SSC, Bank (PO/Clerk), Railway, Police, High Court और लगभग हर सरकारी भर्ती में पूछे जाते हैं। यहाँ 60 नए सवाल हैं (3 set) — computer basics, memory, internet, networking, cyber security, MS Office, Windows और banking के शब्द। “Test शुरू कीजिए” दबाते ही timer चालू; न login, न phone number।
Durgakund 8808888478Rathyatra 9415802061दोनों शाखाएँ सोमवार–शनिवार सुबह 7 से रात 8 बजे तक खुली हैं। कोर्स की जानकारी के लिए Durgakund 8808888478 और Rathyatra 9415802061 पर सातों दिन, किसी भी समय कॉल कर सकते हैं।
Computer Awareness MCQ — Set 1 (Computer Basics, Memory, Internet)
CPU का कौन-सा भाग गणित (arithmetic) और तार्किक (logical) काम करता है?
- Control Unit
- Cache
- ALU
- Register
उत्तर देखें
उत्तर: (c) ALU — ALU = Arithmetic Logic Unit; जोड़-घटाव और तुलना (>, <, =) यही करता है।
1 Kilobyte (KB) में कितने byte होते हैं?
- 2048
- 512
- 1000
- 1024
उत्तर देखें
उत्तर: (d) 1024 — Computer में 1 KB = 2^10 = 1024 byte।
इनमें से कौन volatile memory है, जिसका data बिजली जाते ही मिट जाता है?
- Hard Disk
- ROM
- SSD
- RAM
उत्तर देखें
उत्तर: (d) RAM — RAM अस्थायी (volatile) है; ROM, HDD, SSD में data बना रहता है।
Computer चालू होने पर सबसे पहले कौन-सा program चलता है, जो hardware जाँचता है?
- BIOS / UEFI (POST)
- Device Driver
- Antivirus
- Operating System
उत्तर देखें
उत्तर: (a) BIOS / UEFI (POST) — BIOS/UEFI पहले POST (Power-On Self Test) चलाता है, फिर OS load होता है।
इनमें से कौन input device नहीं है?
- Plotter
- Microphone
- Scanner
- Barcode Reader
उत्तर देखें
उत्तर: (a) Plotter — Plotter बड़े नक्शे/drawing छापने वाला output device है।
सबसे तेज़ memory कौन-सी है?
- RAM
- Cache
- Pen Drive
- Hard Disk
उत्तर देखें
उत्तर: (b) Cache — क्रम (तेज़ से धीमा): Register > Cache > RAM > SSD > HDD।
Binary number 1010 का decimal मान क्या है?
- 12
- 5
- 8
- 10
उत्तर देखें
उत्तर: (d) 10 — 1×8 + 0×4 + 1×2 + 0×1 = 10।
URL का पूरा नाम क्या है?
- Unique Reference Locator
- Uniform Resource Locator
- Universal Resource Link
- Uniform Routing Link
उत्तर देखें
उत्तर: (b) Uniform Resource Locator — URL = Uniform Resource Locator, जैसे https://www.example.com
Web page बनाने की मूल भाषा कौन-सी है?
- SMTP
- FTP
- HTTP
- HTML
उत्तर देखें
उत्तर: (d) HTML — HTML (HyperText Markup Language) से page बनता है; HTTP उसे भेजने का protocol है।
Email भेजने के लिए कौन-सा protocol इस्तेमाल होता है?
- DNS
- FTP
- POP3
- SMTP
उत्तर देखें
उत्तर: (d) SMTP — SMTP भेजता है; POP3/IMAP mail लाते (receive) हैं।
Website का नाम (domain) IP address में कौन बदलता है?
- VPN
- ISP
- DNS
- DHCP
उत्तर देखें
उत्तर: (c) DNS — DNS = Domain Name System, internet की phone-directory जैसा।
IPv4 address कितने bit का होता है?
- 32 bit
- 64 bit
- 128 bit
- 16 bit
उत्तर देखें
उत्तर: (a) 32 bit — IPv4 = 32 bit (जैसे 192.168.1.1); IPv6 = 128 bit।
एक ही इमारत या office के computers को जोड़ने वाला network कहलाता है:
- WAN
- MAN
- PAN
- LAN
उत्तर देखें
उत्तर: (d) LAN — LAN = Local Area Network (छोटा क्षेत्र)।
Phishing का मतलब क्या है?
- नकली email/website से password या bank details चुराना
- Network की speed बढ़ाना
- Virus हटाना
- Data का backup
उत्तर देखें
उत्तर: (a) नकली email/website से password या bank details चुराना — Phishing में असली जैसी दिखने वाली नकली link भेजकर जानकारी ठगी जाती है।
OTP का पूरा नाम क्या है?
- One Touch Payment
- Online Transfer Process
- One Time Password
- Open Text Protocol
उत्तर देखें
उत्तर: (c) One Time Password — OTP एक बार ही चलने वाला password है — इसे किसी को न बताएँ।
UPI किस संस्था ने बनाया है?
- NPCI
- RBI
- SEBI
- SBI
उत्तर देखें
उत्तर: (a) NPCI — UPI को NPCI (National Payments Corporation of India) ने 2016 में शुरू किया।
Firewall का मुख्य काम क्या है?
- File compress करना
- Screen साफ़ करना
- Printer चलाना
- अनचाहे network traffic को रोकना
उत्तर देखें
उत्तर: (d) अनचाहे network traffic को रोकना — Firewall नियमों के आधार पर आने-जाने वाले traffic को रोकता/छोड़ता है।
MS Word में पूरा document चुनने (Select All) की shortcut key:
- Ctrl + S
- Ctrl + A
- Ctrl + E
- Ctrl + X
उत्तर देखें
उत्तर: (b) Ctrl + A — Ctrl+A = Select All; Ctrl+E = Center align।
MS Excel में formula किस चिह्न से शुरू होता है?
- #
- $
- =
- @
उत्तर देखें
उत्तर: (c) = — Excel में formula हमेशा = से शुरू होता है, जैसे =SUM(A1:A5)।
MS Excel में cell address $A$1 कैसा reference है?
- Relative
- Circular
- Mixed
- Absolute
उत्तर देखें
उत्तर: (d) Absolute — $ लगाने से row और column दोनों fix हो जाते हैं; F4 दबाकर बदलते हैं।
Computer Awareness MCQ — Set 2 (Cyber Security, MS Office, Windows)
PowerPoint में slide show शुरू से चलाने की key:
- F12
- F5
- F7
- Shift + F5
उत्तर देखें
उत्तर: (b) F5 — F5 = शुरू से; Shift+F5 = चालू slide से।
नई Excel file (Microsoft 365) में default extension क्या होता है?
- .csv
- .xlsx
- .xls
- .xlsm
उत्तर देखें
उत्तर: (b) .xlsx — .xlsx सामान्य workbook; .xlsm macro वाली; .xls पुराना (2003)।
इनमें से कौन operating system नहीं है?
- Oracle
- Linux
- Windows
- Android
उत्तर देखें
उत्तर: (a) Oracle — Oracle मुख्य रूप से database software है (Oracle Linux अलग product है)।
Windows में Task Manager सीधे खोलने की shortcut key:
- Alt + F4
- Ctrl + Alt + T
- Ctrl + Shift + Esc
- Win + D
उत्तर देखें
उत्तर: (c) Ctrl + Shift + Esc — Ctrl+Shift+Esc सीधे Task Manager खोलता है; Alt+F4 window बंद करता है।
Windows में सभी खुली windows छोटी करके desktop दिखाने की key:
- Win + E
- Win + D
- Win + R
- Win + L
उत्तर देखें
उत्तर: (b) Win + D — Win+D = Desktop; Win+L = Lock; Win+E = File Explorer; Win+R = Run।
किसी file को Recycle Bin में डाले बिना सीधे हमेशा के लिए मिटाने की key:
- Delete
- Alt + Delete
- Shift + Delete
- Ctrl + Delete
उत्तर देखें
उत्तर: (c) Shift + Delete — Shift+Delete से file Recycle Bin में नहीं जाती।
Computer virus असल में क्या है?
- एक hardware खराबी
- एक program जो खुद की copy बनाकर नुकसान करता है
- धूल
- बिजली की गड़बड़ी
उत्तर देखें
उत्तर: (b) एक program जो खुद की copy बनाकर नुकसान करता है — Virus भी एक software (malicious program) है।
Ransomware क्या करता है?
- Speed बढ़ाता है
- Files को lock/encrypt करके पैसे माँगता है
- Backup बनाता है
- Spam हटाता है
उत्तर देखें
उत्तर: (b) Files को lock/encrypt करके पैसे माँगता है — Ransomware से बचाव: अनजान attachment न खोलें, नियमित backup रखें।
Cloud storage का उदाहरण कौन-सा है?
- Hard Disk
- Google Drive
- Pen Drive
- DVD
उत्तर देखें
उत्तर: (b) Google Drive — Google Drive, OneDrive, Dropbox internet पर data रखते हैं।
1 Byte में कितने bit होते हैं?
- 16
- 1024
- 8
- 4
उत्तर देखें
उत्तर: (c) 8 — 8 bit = 1 byte; 4 bit = 1 nibble।
इनमें से कौन-सा secondary storage है?
- SSD
- RAM
- Cache
- Register
उत्तर देखें
उत्तर: (a) SSD — SSD/HDD/Pen drive में data स्थायी रूप से रहता है = secondary storage।
Keyboard पर कितनी function keys (F-keys) होती हैं?
- 10
- 12
- 14
- 8
उत्तर देखें
उत्तर: (b) 12 — F1 से F12 = 12 function keys।
Browser में पिछली बार बंद किया tab दोबारा खोलने की key:
- Ctrl + T
- Ctrl + N
- Ctrl + W
- Ctrl + Shift + T
उत्तर देखें
उत्तर: (d) Ctrl + Shift + T — Ctrl+T नया tab; Ctrl+W tab बंद; Ctrl+Shift+T बंद tab वापस।
HTTPS में 'S' का क्या मतलब है?
- Server
- Speed
- Simple
- Secure
उत्तर देखें
उत्तर: (d) Secure — HTTPS में data encrypt होकर जाता है (SSL/TLS)।
PDF का पूरा नाम:
- Personal Document File
- Portable Document Format
- Public Data Format
- Printed Document File
उत्तर देखें
उत्तर: (b) Portable Document Format — PDF को Adobe ने बनाया; हर device पर एक जैसा दिखता है।
Data को बाद में वापस पाने के लिए उसकी अलग copy रखना कहलाता है:
- Defragment
- Debugging
- Backup
- Formatting
उत्तर देखें
उत्तर: (c) Backup — Backup = सुरक्षित copy; ज़रूरत पर Restore करते हैं।
Computer की भाषा 'machine language' किस रूप में होती है?
- 0 से 9
- Hindi
- 0 और 1
- A से Z
उत्तर देखें
उत्तर: (c) 0 और 1 — Machine language binary (0 और 1) होती है।
इनमें से कौन web browser नहीं है?
- Firefox
- Chrome
- Edge
- Windows Defender
उत्तर देखें
उत्तर: (d) Windows Defender — Windows Defender (Microsoft Defender) antivirus है।
Email में CC का पूरा नाम क्या है?
- Computer Copy
- Carbon Copy
- Central Copy
- Copy Check
उत्तर देखें
उत्तर: (b) Carbon Copy — CC वालों का पता सबको दिखता है; BCC (Blind Carbon Copy) छिपा रहता है।
DigiLocker किस काम आता है?
- सरकारी documents (मार्कशीट, DL आदि) digital रखना
- Typing practice
- Video call
- Online game
उत्तर देखें
उत्तर: (a) सरकारी documents (मार्कशीट, DL आदि) digital रखना — DigiLocker भारत सरकार की सेवा है; इसके documents मान्य होते हैं।
Computer Awareness MCQ — Set 3 (Abbreviations, Banking, Units)
RAM का पूरा नाम:
- Random Access Memory
- Read Access Memory
- Run All Memory
- Rapid Action Memory
उत्तर देखें
उत्तर: (a) Random Access Memory — RAM में चल रहे programs का data रहता है।
CPU का पूरा नाम:
- Central Processing Unit
- Control Processing Unit
- Computer Personal Unit
- Central Program Unit
उत्तर देखें
उत्तर: (a) Central Processing Unit — CPU = computer का दिमाग़।
USB का पूरा नाम:
- Universal Storage Box
- United Serial Board
- Unique System Bus
- Universal Serial Bus
उत्तर देखें
उत्तर: (d) Universal Serial Bus — Pen drive, keyboard, mouse USB port से जुड़ते हैं।
LAN का पूरा नाम:
- Local Area Network
- Line Area Net
- Long Access Node
- Large Area Network
उत्तर देखें
उत्तर: (a) Local Area Network — एक office / building का network।
WWW का पूरा नाम:
- World Wide Web
- Web World Wide
- Wide World Web
- World Web Wide
उत्तर देखें
उत्तर: (a) World Wide Web — Tim Berners-Lee ने 1989 में इसका प्रस्ताव रखा।
Banking में ATM का पूरा नाम:
- Automatic Transfer Machine
- Automated Teller Machine
- All Time Money
- Any Time Money
उत्तर देखें
उत्तर: (b) Automated Teller Machine — ATM से cash निकालते हैं — PIN कभी मत बताइए।
NEFT का पूरा नाम:
- National E-Finance Transfer
- New Electronic Fund Transfer
- National Electronic Funds Transfer
- Net Fund Transfer
उत्तर देखें
उत्तर: (c) National Electronic Funds Transfer — NEFT, RTGS, IMPS और UPI bank transfer के तरीके हैं।
मोबाइल number / UPI ID से 24x7 तुरंत पैसे भेजने का तरीका:
- Money order
- UPI
- Demand Draft
- Cheque
उत्तर देखें
उत्तर: (b) UPI — UPI से तुरंत transfer होता है।
KYC का पूरा नाम:
- Keep Your Card
- Know Your Customer
- Key Your Code
- Know Your Computer
उत्तर देखें
उत्तर: (b) Know Your Customer — Bank / wallet पहचान जाँच के लिए KYC करते हैं।
कोई phone करके bank का OTP माँगे तो:
- बता दें
- कभी न बताएँ, call काट दें
- SMS forward करें
- आधा बता दें
उत्तर देखें
उत्तर: (b) कभी न बताएँ, call काट दें — Bank कभी OTP / PIN नहीं माँगता।
इनमें से operating system कौन-सा है?
- Excel
- Chrome
- Linux
- MS Word
उत्तर देखें
उत्तर: (c) Linux — Windows, Linux, macOS, Android = OS।
मोबाइल का operating system:
- Android
- Tally
- Photoshop
- MS Excel
उत्तर देखें
उत्तर: (a) Android — Android (Google) और iOS (Apple) सबसे आम।
Hard disk के घूमने की speed किस unit में बताते हैं?
- RPM
- DPI
- PPM
- Hz
उत्तर देखें
उत्तर: (a) RPM — HDD 5400/7200 RPM; SSD में घूमने वाला हिस्सा नहीं।
Printer की quality किस unit में?
- RPM
- DPI
- MB
- GHz
उत्तर देखें
उत्तर: (b) DPI — DPI = Dots Per Inch।
Processor की speed किस unit में?
- DPI
- GHz
- MB
- RPM
उत्तर देखें
उत्तर: (b) GHz — जैसे 3.2 GHz।
Internet की speed आम तौर पर किस unit में?
- DPI
- RPM
- Mbps
- PPM
उत्तर देखें
उत्तर: (c) Mbps — Mbps = megabits per second (8 bit = 1 byte)।
Computer की पहली generation में क्या इस्तेमाल होता था?
- Vacuum tubes
- Transistor
- IC
- Microprocessor
उत्तर देखें
उत्तर: (a) Vacuum tubes — 1st vacuum tube, 2nd transistor, 3rd IC, 4th microprocessor।
AI का पूरा नाम:
- Artificial Intelligence
- Auto Information
- Automatic Internet
- Advanced Input
उत्तर देखें
उत्तर: (a) Artificial Intelligence — AI से computer सीखकर फ़ैसले लेता है (जैसे chatbot)।
Spam email क्या होता है?
- बिना माँगे आया फ़ालतू / धोखेबाज़ email
- Draft
- Bank का email
- ज़रूरी email
उत्तर देखें
उत्तर: (a) बिना माँगे आया फ़ालतू / धोखेबाज़ email — Spam / junk में आए link पर click मत कीजिए।
Software की गलती (bug) ठीक करने वाला छोटा update कहलाता है:
- Cookie
- Patch
- Cache
- Virus
उत्तर देखें
उत्तर: (b) Patch — Patch / update security के लिए ज़रूरी — समय पर लगाइए।
Computer awareness की तैयारी: ज़रूरी बातें
Computer awareness में क्या आता है
Computer के भाग, memory और units, input/output devices, operating system, internet और networking के शब्द, cyber security, MS Office की keys और abbreviations (RAM, CPU, URL, LAN...)।
Banking exam के लिए ख़ास
Digital payment (UPI, NEFT, RTGS, IMPS), KYC, OTP, ATM, phishing, firewall — इनसे हर साल सवाल आते हैं।
याद रखने की trick
Memory की speed: Register > Cache > RAM > SSD > HDD। Generation: Vacuum tube → Transistor → IC → Microprocessor → AI।
तैयारी का तरीका
रोज़ 20 सवाल, गलत सवालों का समझाव पढ़ना, और हर हफ़्ते एक पूरा test समय लगाकर।
Computer awareness MCQ: जल्दी दोहराने के लिए



और practice और जानकारी
MS Word: MS Word Basic Online Test Series · Excel: Excel Online Test Series · Typing: Free Government Typing Test · CCC: CCC Questions with Answers · भर्ती की official शर्तें: SSC ssc.gov.in, IBPS ibps.in · ssc.gov.in · ibps.in
इस computer awareness MCQ page के तीनों set एक-एक करके दीजिए और हर गलत सवाल का समझाव पढ़िए। एक हफ़्ते बाद यही computer awareness MCQ फिर से दीजिए — score बढ़ा तो तैयारी सही दिशा में है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
क्या ये computer awareness test बिल्कुल free है?
हाँ। न login चाहिए, न mobile number — “Test शुरू कीजिए” दबाइए और दीजिए।
Bank और SSC exam में computer के सवाल किस तरह के आते हैं?
ज़्यादातर सीधे तथ्य वाले: computer के भाग, memory, devices, internet के शब्द, cyber security, MS Office की shortcut keys और abbreviations।
क्या ये सवाल Hindi में भी हैं?
हाँ — सवाल हिंदी में हैं और computer के शब्द English में, जैसे exam में आते हैं।

